जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देश के सुपर प्रसिद्ध कॉलेज से बीए एलएलबी की पढ़ाई करके बने जज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके सुपर वर्क करने पर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव का प्रभार सौंपा गया था। यह घटना दिल्ली के सफदरजंग इलाके में हुई। खुदकुशी करने वाले जज अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे। उनका आवास ग्रीन पार्क में था। पुलिस ने बताया कि सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक सेवा के एक अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। फिलहाल, फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना से जुड़ी प्रासंगिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, अमन शर्मा 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से 2018 में बीए एलएलबी पूरा किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने आपराधिक और सिविल मामलों को संभाला। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के रूप में विभिन्न न्यायालयों में सेवा दी। 18 अक्तूबर, 2025 से अमन शर्मा ने कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्वी जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव का प्रभार संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *