जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में पुलिस में फेरबदल किया गया है। रविवार रात एक इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदल डाले। अभी जल्द ही अगली सूची जारी होने वाली है। जिसमें कई कोतवाल बदले जाएंगे।

तबादला सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर झबरेड़ा विजय सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र रावत को झबरेड़ा का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एसएसआई रमेश सैनी को झबरेड़ा से एसएसआई कलियर, कनखल से एसएसआई मनोज गैरोला को एसएसआई झबरेड़ा बनाकर भेजा गया है। कुछ दिन पहले तक कनखल कोतवाली के एसएसआई रहे अनुज सिंह की दोबारा इसी पद पर वापसी हुई है। कोतवाली कलियर से एसएसआई नितिन चौहान को एसएसआई बहादराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। यहां से अशोक सिरस्वाल को गैस प्लांट चौकी प्रभारी रानीपुर, जबकि चरण सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। कनखल कोतवाली में तैनात नवल किशोर गुप्ता को जगजीतपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *