जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अशोका होटल पर जीएसटी की टीम ने होटल में ठहरने वाले यात्रियों के डाटा पर नहीं, बल्कि होटल के निर्माण में प्रयुक्त जीएसटी प्रकरण में छापा मारा है। हरिद्वार में यह पहला प्रकरण सामने आया है कि जिसमें किसी बिल्डिंग के निर्माण पर जीएसटी ने छापा मारा हो। हालांकि यह छापा अशोक शर्मा की बेबाकी पर मारा गया छापा है। इसके इतर उनका कहना है कि वे छापेमारी से नहीं डरते, उनका डमरू बजने से कोई रोक नहीं पाएगा।
शहर के मुद्दे उठाकर जनता में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे कांग्रेस नेता के होटल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जीएसटी की टीम ने उनके होटल के डाक्यूमेंट जब्त कर लिए है। अशोक शर्मा शहर की समस्याओं को निरंतर उठा रहे थे। वे हरिद्वार विधानसभा से तैयारी कर रहे हैं। उनके प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा पड़ने से बड़ा सवाल उठने लगा है।
कांग्रेस की पूर्व मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा के हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम होटल में पहुंचकर निर्माण से संबंधित विभिन्न कागजात और वित्तीय अभिलेखों की जांच कर रही है। टीम द्वारा होटल से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *