जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। विकास तिवारी सरकारी सुरक्षा यानि सिपाही मिलने पर भौकाल फैला रहा था, जोकि अब समाप्त हो गया। कारण पुलिस विभाग ने गलत उपयोग करने पर सुरक्षाकर्मी को वापिस ड्यूटी पर बुला लिया। वहीं, महिला मतदाता पर अश्लील टिप्पणी करने पर नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि महिला गुर्जर समाज से थी, इसे लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश है।


29 जून को थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार के डायरेक्टर के चुनाव के लिए मतदान चल रहा था। मतदान के लिए आई महिला मतदाता को विकास तिवारी मतदान करने से रोकने लगा था। मतदान करने आई महिला ने विरोध किया तो विकास तिवारी उनके साथ बदतमीजी करने लगा। अपनी माता के साथ हुई बदतमीजी को गुर्जर समाज के युवा बर्दास्त नहीं कर सके और आॅन स्पॉट मैदान में पहुंचकर विकास तिवारी को जमकर पीटा। तिवारी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तो पीड़ित पक्ष पूनम देवी पत्नी आशु कुमार sunethi alapur ने विकास तिवारी पर अपनी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
मामले में ​फिर से विवाद न हो पुलिस विभाग ने विकास तिवारी की सुरक्षा में सुरक्षा कर्मी यानि एक सिपाही तैनात कर दिया। तिवारी सरकारी सुरक्षा मिलने पर भौकाल जमाने लगा। यहां तक सुरक्षा कर्मी ही उसके कार में बैठने पर कार का डोर यानि दरवाजा खोलता और उतरते समय भी डोर खोलता था। पूरे शहर में सिपाही को लेकर घूमता रहा और अपनी शान दिखाता रहा।

बच्चों से स्वागत कराते हुए विकास तिवारी।

सिपाही के गलत उपयोग किए जाने पर पुलिस विभाग ने सिपाही को वापिस विभाग में बुला लिया। इससे विकास तिवारी की सरकारी सुरक्षा समाप्त हो गई।
वहीं, क्रास मुकदमें में नगर कोतवाली हरिद्वार पुलिस जांच कर रही है कि गलती किसकी थी, साथ ही महिला के अश्लीलता करने के मामले को गंभीरता से ले रही है।
विधायक—मेयर बनने की इच्छा, गाली—गलौच करना आदत
विकास तिवारी भाजपा का नेता है और पार्टी में अनुशासन प्रिय व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता। विकास तिवारी पार्टी के बड़े नेता कैबिनेट मंत्री का खास बना हुआ है तो उनके कारण सम्मान मिल जाता है, जोकि उसे खप पच नहीं रहा है। तिवारी कई मौकों पर गाली देता हुआ देखा गया।
हालांकि विकास तिवारी की इच्छा शहर से विधायक बनने की है, लेकिन आका को प्रदर्शित नहीं होने देता है। वह चाहता है कि नगर निगम का मेयर बनूं, लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो कुंठित होकर दबे—कुचलों को गाली देता है।

य​ह खबर भी पढ़े—

https://globalnews29.com/latest/cabinet-ministers-khas-tiwari-was-chased-and-beaten-he-was-interfering-and-abusing-during-the-election/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *