जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पार्षद आकाश भाटी के प्रयास से 15 सालों से चल रही गेट लगाने की मांग का काम पूरा हुआ। सप्तऋषि क्षेत्र में भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर मोड़ तक स्थित पैदल मार्ग, जो संत-महात्माओं एवं स्थानीय नागरिकों के सुबह-शाम भ्रमण के लिए बनाया गया है, लंबे समय से गौ तस्करों एवं अन्य वाहनों के आवागमन तथा अवैध जमावड़े के कारण प्रभावित हो रहा था। इससे क्षेत्र की मातृशक्ति, बहनों, युवाओं और राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पार्षद आकाश भाटी ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सहयोग से नंबर-1 घाट (कासनिक घाट) के मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट लगवाने का कार्य कराया। इस पहल से अब अनावश्यक वाहनों का प्रवेश नियंत्रित होगा, जिससे संत-महात्माओं, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में भ्रमण, योग और अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में लगने वाले जाम एवं वाहनों के अनावश्यक जमावड़े से भी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश पुरी ने कहा कि यह क्षेत्र की लगभग 10–15 वर्ष पुरानी मांग थी, जिसे स्थानीय पार्षद एवं संबंधित विभाग के सहयोग से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र की माताओं, बहनों, संत-महात्माओं एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री राम सिंह बबलू ने कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। इससे संत-महात्माओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों को सुबह-शाम सुरक्षित वातावरण में भ्रमण करने की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की व्यवस्था और सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी।
इस अवसर पर महंत भीमसेन महाराज, स्वामी निरंजन देव योगी महाराज, महंत मंडलेश्वर झूलेलाल, महाराज डॉ हर्षवर्धन जैन, मनोज बिष्ट, रचना तोमर, ज्ञानवती निषाद, अंकुश भाटिया, रूपेश बंसल, राजेश पुरी, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, प्रकाश त्रिपाठी, अभिनव जमदग्नि, राकेश कुमार, कृष्ण सैनी, गौरव पाल, सनी गिरी, कैलाश तिवारी, बिट्टू चौधरी, लविश चौहान, गौरव जोशी, शुभांशु जोशी, संदीप गोस्वामी, मांधाता गिरी, अमित गुप्ता, अंकित चौधरी, योगेश दिनकर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

