जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारी बारिश की आशंका के चलते हुए हरिद्वार जनपद में स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवकाश घोषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए है कि नियम का सभी को पालन करना होगा।
मौसम विभाग ने 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। जिसके चलते हुए बच्चों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो, या किसी आपदा में दुर्घटनाग्रस्त न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवकाश घोषित कर दिया है। 20 जुलाई को अवकाश आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी प्राईवेट, सरकारी, अर्ध सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह आदेश डिग्री कॉलेजों या विश्वविद्यालयों के लिए नहीं है।

