जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा में ऑटो विक्रम संचालक और चालक पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। यातायात संचालन हो या भीड़ नियंत्रण, स्थानीय निवासियों की समस्याओं का निवारण कराने में सहयोग करेंगे।
हरिद्वार में पंचपुरी ऑटो विक्रम महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक सभा आयोजित की गई। जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुखता से ऑटो विक्रम चालको को समझाया गया कि सभी कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विन्रम व्यवहार करे और सभ्यता का परिचय दे।
सभी ऑटो विक्रम यूनियनों के अध्यक्ष व प्रधानों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए अपने वाहनो की उचित व्यवस्था बनकर रखे। अनावयश्यक जाम न लगाएं व व्यवस्थित तरीके से ही वाहनो का संचालन करे। व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सभी सहयोग करेंगे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाने हेतु कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पंचपुरी ऑटो विक्रम महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, नवीन तेश्वर महामंत्री, बाबू सिंह अध्यक्ष चंडीचौक नजीबाबाद रूट मैक्स बुलेरो यूनियन, आदेश पंडित प्रवक्ता, रोडवेज ऑटो यूनियन के अध्यक्ष कपिल विश्नोई, प्रदीप सक्सेना, प्रिंस लोहट अध्यक्ष सेक्टर 2 ऑटो विक्रम यूनियन सहित बड़ी संख्या में ऑटो विक्रम चालक मालिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *