जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी में कुलसचिव के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपी कर्मचारियों को कनखल कोतवाली पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे और कुलसचिव उन्हें समझाने के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ जबरदस्त मारपीट कर दी।
गुरुकुल कांगडी में रजिस्ट्रार से हुई मारपीट मामले का वीडियो वायरल हो रहा था उक्त वीडियो का संज्ञान तत्काल लिया गया। वीडियो मे मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान कर कनखल पुलिस द्वारा चारों को गिरफ्तार किया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुलसचिव यानि रजिस्ट्रार को लेटा लेटा कर मारपीट की जा रही है इसमें तत्काल मौके पर जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार आरोपी
रजनीश भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय महेश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक पुत्र स्वर्गीय जयपाल, ओमबीर सिंह पुत्र भूरा सिंह, उमाशंकर पुत्र स्वर्गीय भगवान दत्त शर्मा निवासीगण निवासी गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय कनखल हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह, एएसआई मुन्ना नेगी, हेड कांस्टेबल संजय धनाई का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *