जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में वैश्य समाज की महिलाओं द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया और पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति का एक पवित्र एवं महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व पति पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, समर्पण और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। भारतीय परंपराओं में ऐसे त्योहार परिवारों को जोड़ने और आपसी प्रेम एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं और हमारी प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और डांडिया नृत्य के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में गोरी गर्ग, अर्चना गुप्ता, विनीशा गर्ग, निधि बंसल, प्रीति अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूनम गोयल, सौम्या गर्ग, अंजलि अग्रवाल, जूली अग्रवाल, रेखा मित्तल, साक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी, सुरभि, पूनम गोयल, अलका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

