जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

उत्तराखंड में गहरी खाई में बाइक गिरने से हादसे में दो नौजवान युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई, दोनों की आयु 17 व 19 साल की थी। दोनों की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ क्षेत्र में कोहराम मच गया।

लंबगांव  विकासखंड प्रतापनगर के पट्टी उपली क्षेत्र के काैडार दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग पर ओनालगांव के समीप हुई सडक हादसे मे दाे नाैजवान युवाओं की दर्दनाक माैत हाे गई युवाओं की माैत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र मे मातम छा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बालकृष्ण पुत्र गाेविंद सिह राणा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मुखमालगांव पट्टी उपली रमाेली एंव विपिन पुत्र अजय पाेखरियाल उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम पाेखरी पट्टी उपली रमाेली अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गये थे कि उत्तरकाशी से घर लाैटते वक्त सांय करीब 7:30 बजे काैडार दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग मे ओनालगांव के समीप उनकी बाईक दुर्घटनाग्रस्त हाेकर गहरी खाई मे जा गिरी जहां दाेनाें युवकाें ने घटना स्थल पर ही दम ताेड दिया घटना के उपरांत ओनालगांव निवासी सुरेश सिह थाना पुलिस लंबगांव काे सूचना दी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राैतेला मय टीम घटना स्थल पर पहुंचे जहां रात काे पुलिस ने स्थानीय लाेगाें की मदद से युवाओं के शव खाई से निकाले पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव परिजनाें काे साैंप दिये दाेनाें नाैजवान युवकाें की सडक हादसे मे हुई दर्दनाक माैत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र मे शाेक की लहर दाैड गई घटना पर क्षेत्रीय विधायक बिक्रम सिह नेगी, पूर्व विधायक विजय सिह पंवार, ब्लाक प्रमुख मनीषा पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला, जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पंवार, ज्येष्ट प्रमुख प्रकाश रमाेला, कनिष्ट प्रमुख विशन सिह रांगड, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, देवी सिह पंवार, ममता पंवार, गुलाब सिह पंवार, चंद्रशेखर पैन्यूली, आदि लाेगाें ने दु:ख जताया और गहरी शाेक संवेदना प्रकट की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *