ssp ofice

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में 15 थाने कोतवालियों के ऊपर 9 सर्किल अफसर यानि सीओ व्यवस्था संभालने का काम करेंगे। हरिद्वार जनपद में 02 सर्किल क्षेत्र की बढ़ोत्तरी की गई है। एक सीओ के पास दो कोतवाली होंगी। इससे लंबित मामलों में जल्द जांच होगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। यदि कोतवाली या चौकी प्रभारी पीड़ित की बात नहीं सुने तो सीधे अपने क्षेत्र के सीओ के पास जाए।
नई व्यवस्था के दौरान सभी 9 क्षेत्र के सीओ तैनात कर दिए गए है।
1- सर्किल बहादराबाद- सहायक पुलिस अधिक्षक/ क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी- कोतवाली बहादराबाद+ कोतवाली कलियर
2- सर्किल नगर- क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी- कोतवाली नगर + कोतवाली श्यामपुर
3- सर्किल ज्वालापुर- क्षेत्राधिकारी संजय चौहान- कोतवाली ज्वालापुर+ कोतवाली पथरी
4- सर्किल सदर- क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी- कोतवाली सिड़कुल + पुलिस लाईन
5- सर्किल रुड़की- क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी- कोतवाली रुड़की+ कोतवाली गंगनहर
6- सर्किल मंगलौर- क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी- कोतवाली मंगलौर+ कोतवाली झबरेड़ा
7- सर्किल लक्सर- क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी- कोतवाली लक्सर+ कोतवाली खानपुर
8- सर्किल भगवानपुर- क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे- कोतवाली भगवानपुर+ थाना बुग्गावाला
9- सर्किल रानीपुर- क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद – कोतवाली रानीपुर + कोतवाली कनखल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *