जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा के नेतृत्व में हरिद्वार में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम मे दो दिग्गज नेताओं के समर्थकों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई. मामला बढ़ता देख बड़े नेताओं ने मामला जैसे तैसे कर निपटाया.

हरिद्वार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए बड़ा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम रेलवे स्टेशन के सामने शिवमूर्ति खालसा होटल के सामने शुरू हुआ। प्रदर्शन के बाद शिवमूर्ति पर कांग्रेस के खानपुर क्षेत्र के नेता जितेंद्र पंवार और गुरजीत लहरी के बीच नेताओं को लेकर टिप्पणी हो गई. जिस पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और दोनों के बीच मामला बिगड गया. मामला बिगड़ता देख दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए. यहीं पर मामला बिगड़ने से होने से पहले अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप किया और जैसे तैसे कर मामला निपटाया। मामले को लेकर तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *