जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड गुर्जर महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए काम किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि युवाओं और आगामी पीढ़ियों को कुरूतियों से दूर रहने और शिक्षित करने पर जोर दिया जाएगा।
सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने सभी से परामर्श करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, नरेश जैनर, नृपेंद्र चौधरी, राकेश कुमार वर्मा, डॉ पवन सिंह, सतेंद्र चौधरी, अरूण चौहान को बनाया। प्रदेश महामंत्री की जिम्म्मेदारी राजकुमार एडवोकेट और डॉ दलीप सिंह को सौंपी। प्रदेश मंत्री विजय कटारिया, यशमोद चौधरी, नीरज राणा, सुधीर चौधरी, संजय चौधरी, सुरेंद्र मोतला, विजेंद्र चौधरी को बनाया। कोषाध्यक्ष अमर सिंह पंवार, कार्यालय मंत्री राहुल बैंसला, मंगलेश पंवार, प्रवक्ता नरेश अवाना, नरेश चोधरी, चरूर सिंह रावल को बनाया। मीडिया संयोजक हितेश एडवोकेट, कुलवीर चौधरी, राजेंद्र कुमार, रवि चंदेला, पार्षद आकाश भाटी, संगीत चकराना, नीरज मोतला एडवोकेट, आईटी संयोजक जय कुमर, मुदित खटाना, लेखा विभाग अशोक भाटी को और कानूनी सलाहकार हरपाल सिंह पंवार एडवोकेट को बनाया। विशेष आमंत्रित सदस्यों में जगपाल सिंह, महेंद्र प्रधान, रामकुमार प्रधान, हुकम सिंह, सेठपाल चौधरी, कनक सिंह पंवार को शामिल किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में विस्तार होने से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में जहां भी समाज के परिवार निवासरत है, उन्हें भी जोड़कर उनके हर सुख एवं दु:ख में शामिल होंगे और जो भी समस्या होंगी, उनका निवारण करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान ऐतिहासिक पटल पर है और उसे कायम रखने के लिए युवा और आगामी पीढ़ी को शिक्षित कराने के लिए काम किया जाएगा।

