जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
दस बीघा भूमि अपने नाम कराकर बेटी ने अपने भाई, भाभी और तीन बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। मामले ने रिश्तों को झकझोर करके रख दिया है।
ग्रेटर नोएडा में नगला पदम सिंह गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में मृतक महेश ने जान देने से पहले मोबाइल में वॉइस नोट में दर्द बयां किया था। महेश ने अपनी, पत्नी और बच्चों की मौत का जिम्मेदार परिचितों को ठहराया है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में शुक्रवार रात नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह महेश, ललिता, साक्ष, प्रियांश व मिष्टी के शव बिस्तर पर पाए गए।
मामले में पुलिस ने मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में शेखर उर्फ चंद्रशेखर (50), उसकी पत्नी सुनीता (45), दोनों निवासी शालीमार गांव, दिल्ली और सपना (32), निवासी खेड़ा कला, दिल्ली शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। मामले में साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महेश के मोबाइल फोन से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर उर्फ चंद्रशेखर और छोटी बहन सपना को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद पांचों शवों का विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।


डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू उर्फ साक्षात (11), बेटी मिस्टी (7) और बेटे रियांश (3) के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार शुक्रवार की रात बाहर से घर लौटा था। सभी ने खाना खाया और सो गए। अगले दिन सुबह सभी मृत मिले।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर जांच कराई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की गई। पंचनामा की कार्रवाई के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। चिकित्सकों ने सभी शवों का विसरा सुरक्षित किया है।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश जिस मकान में अपनी मां के साथ रहता था, उसे लेकर परिवार में विवाद था। महेश की बहन सुनीता ने अपनी मां चंद्रवती को प्रभावित कर मकान अपने नाम करा लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद महेश काफी परेशान रहने लगा था।
वॉइस नोट में छलका महेश का दर्द
पुलिस इस संपत्ति विवाद को भी मामले की जांच में एक अहम बिंदु मानकर चल रही है। महेश के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसकी ओर से रिकॉर्ड की गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें महेश ने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को पूरी घटना का जिम्मेदार बताया है। पुलिस रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है और इसके आधार पर अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
यह था पूरा मामला
नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व 3 बच्चों की मौत
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में शुक्रवार रात नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह महेश, ललिता, साक्ष, प्रियांश व मिष्टी के शव बिस्तर पर पाए गए। पुलिस ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। वहीं, महेश के ससुरालवालों ने उसकी मां पर बेटी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक महेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रात में पूरा परिवार रामलीला देखकर घर लौटा। इसके बाद सभी ने नूडल्स खाए व सोने चले गए। सुबह जब सभी नहीं उठे तो घटना का पता चला। महेश की मां चंदो ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने नूडल्स नहीं खाया था।


पिता बेटे से लिपटे मिले, मां ने दोनों बच्चों को पकड़ा था
मां ने बेटी के नाम कर दी थी 10 बीघा जमीन
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेश के पड़ोसियों व परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ की। जांच में परिवार के बीच संपत्ति विवाद का पहलू भी सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में करोड़ों रुपये की जमीन व मुआवजे की रकम को लेकर पहले विवाद होता रहा है।
पुलिस संपत्ति विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है। ललिता के मायके पक्ष का आरोप है कि करीब छह माह पूर्व महेश की मां ने करीब 10 बीघा जमीन बेटी व उसके पति के नाम कर दी थी। इससे पूरा परिवार बहुत ही आहत था। महेश मेहनत-मजदूरी करके अपना घर चलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *