जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में बन रहा फुटपाथ चलने लायक बनेगा। क्योंकि बाजार का स्वरूप फुटपाथ लायक नहीं है। लेकिन ये फुटपाथ ठेला लगाने वालों के जरूर काम आएगा या फिर दुकानदारों को अपना सामान बाहर सजाने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। फुटपाथ के बनने से दुकानों के सामने खड़े होने वाले वाहन भी खड़े करने मुश्किल हो जाएंगे।


कुंभ निधि से हरिद्वार में बाजारों की सड़कों के दोनों किनारों पर फुटपाथ बनाने का काम किया जा रहा है। नाले के किनारे को बढ़ाकर कहीं दो फीट तो कही तीन फीट तक आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकारी मशीनरी का मानना है कि फुटपाथ बनने से पैदल चलने वाले लोग सड़क के बजाय फुटपाथ पर चलेंगे।


हालांकि फुटपाथ बनाए जाने से दुकानों के सामने वाहनों की जगह खत्म हो गई, कार तो बिल्कुल भी नहीं खड़ी की जा सकेगी। केवल दो पहिया वाहन ही खड़ा किया जा सकेगा। जबकि कार वाला ग्राहक तो बाजार से दूर हो जाएगा।


बिजली के बॉक्स बन रहे बाधा
नाले किनारे अंडरग्राउंड बिजली के बॉक्स बने हुए हैं, जोकि प्रत्येक दस फीट से लेकर 20—25 फीट पर लगे हुए है। इससे प्रतिष्ठानों या मकानों को बिजली के कनेक्शन जारी किए हुए है। अब फुटपाथ बनाए जाने से ये बॉक्स बीचोंबीच में आ गए हैं। इन्हें हटाने के लिए पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता ने ​बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है, लेकिन दो महीने की अवधि गुजर जाने के बाद भी ​बॉक्स हटाने के लिए कार्य शुरू नहीं हुए है। हालांकि यदि बॉक्स हटाए जाएंगे तो ये लगेंगे कहां, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
कैसे होगी नाले की सफाई
नाले के ऊपर फुटपाथ बनाए जाने से नाले की सफाई कैसे होगी, जबकि नाले के ऊपर टाइल्स लगाई जानी है। ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के सामने तो नाले को पूरी तरह से ढक दिया है। ऐसे में शहर का पानी कैसे निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *