जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। योगेंद्र पाल शास्त्री मार्ग स्थित प्रतिष्ठित ‘शक्ति संस्थान’ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय योग महोत्सव का 21 जून को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और योग साधकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गौरतलब है कि वर्ष 1938 से स्थापित ‘शक्ति संस्थान’ की आयुर्वेद और लोक-कल्याण के क्षेत्र में एक दीर्घकालिक और गौरवशाली विरासत रही है। तीन पीढ़ियों से निरंतर शुद्ध आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य (Holistic Health) के प्रति पूरी तरह समर्पित इस संस्थान ने हमेशा से ही समाज को प्राकृतिक और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की राह दिखाई है।
यह भव्य दो दिवसीय आयोजन शक्ति संस्थान के निदेशक डॉ. अनुपम शौर्यवर्धन शास्त्री के कुशल नेतृत्व और देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह में विश्व विख्यात वरिष्ठ योग ट्रेनर योगाचार्य गरिमा वर्धन एवं योगाचार्य छाया मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन दोनों अनुभवी योग विशेषज्ञों के कुशल मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की सूक्ष्म विधियों का गहन अभ्यास किया।


योग सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के संतुलन के लिए योग और आयुर्वेद के आपसी समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनुपम शौर्यवर्धन शास्त्री ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी को आयुर्वेद, योग और सकारात्मक मनोविज्ञान को अपनी नियमित दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम में वैद्य अनुपम वर्धन शास्त्री, योगाचार्य गरीमा वर्धन, योगाचार्य छाया मिश्रा, विम्मी चुघ, पदम, मोहित, शेखर सतीजा, एडवोकेट प्रेक्षा मलिक, एडवोकेट एकता अरोड़ा, रीना, अन्नू, पार्थ आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *