जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। आखिर एक होनहार युवा पीसीएस अधिकारी ने वीआरएस ले लिया। वे युवाओं को नौकरी न दिलाने का मलाल रहा। उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा कि जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे हो तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना।
उन्होंने मार्मिक टिप्पणी लिखते हुए कहा है कि पवित्र पावन पुण्य दिवस पर आज की यह ताजा खबर नए रास्ते नयी मंजिल के लिए हौसला देगी।
हरिद्वार के साथ कई अन्य जिलों में जिला सेवायोजना अधिकारी के रूप में लंबे समय तक सेवा देने वाले पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने सरकारी सेवा से त्याग पत्र दे दिया। सरकार ने उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए वीआरएस दे दिया। उत्तम कुमार रोजगार कार्यालय में नियुक्त रहे लेकिन उन्हें मलाल रहा कि सरकार रोजगार नहीं दे रही थी।

लंबे समय तक एक विभाग में सेवा देने के बाद उनकी टिप्पणी कई मायनों में सरकार पर निशाना साध गई। रोजगार कार्यालय केवल एक ड्रामा कार्यालय था। हालांकि जिला सेवायोजन विभाग कंपनियों को आमंत्रित कराकर नौकरी दिलाने के नाम पर रोजगार मेला का आयोजन कराती रही, लेकिन वह केवल यह एक ड्रामा ही होता था।
हालांकि उनकी टिप्पणी के अनुसार अब वह राजनीति चुनैगें या कोई अन्य व्यवसाय, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन युवा अधिकारी के नौकरी छोड़ने से सरकारों को कठघरे पर खड़े कर दिया।
