जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार/विभाग से अवमुक्त करते हुए नवीन तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासनादेश के अनुसार राजकुमार पांडे को डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर टिहरी तथा अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर देहरादून भेजा गया है।

इसी क्रम में शिखा जोशी को उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, अर्पणा ढोंडियाल को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल तथा अजयवीर सिंह को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल से डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, जबकि मनीष बिष्ट को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल, उधमसिंहनगर से निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा देवानंद को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल, गौरव पांडेय को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल तथा श्रीमती कुमकुम जोशी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।

रेखा कोहली को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर, मुकेश चंद्र रमौला को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर देहरादून, अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल तथा नवाजीश खलीक को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजा गया है।

वहीं शालिनी मोर्य को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, चन्द्रशेखर को डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी, मंजू राजपूत को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार तथा अबरार अहमद को डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की नई जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरे आदेश में सुनील कुमार को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, श्रीमती नीतू डागर को डिप्टी कलेक्टर चम्पावत से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, संजय कुमार को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर, रेखा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर तथा कृष्ण त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को नवीन तैनाती के संबंध में कार्यभार ग्रहण करने की आख्या/प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इन तबादलों को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *