जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी द्वारा अयोजित अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता (2026-27) का आयोजन पूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम, ऋषिकेश में किया गया। जिसमें प्रथम दिन एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की बैडमिंटन टीम ने प्रतिभाग करते हुए टीम इवैंट (पुरूष वर्ग) में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के टीम इवैंट के प्री-क्वाटर फाईनल में टीम ने गर्वमैनट पीजी कॉलेज, जहयरीखााल को एवं क्वाटर फाईनल मुकाबले में गर्वमैन्ट पीजी कॉलेज, डाकपत्थर को हराकर सेमीफाईनल में स्थान बनाया। जहां संस्थान की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता टीम इवैंट में भविष्य जोशी, भार्गव, राघव, अमन, विशु आदि खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्टस इंचार्ज शशांक गौतम ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें संस्थान के खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी व प्राचार्या डा तृप्ति अग्रवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
