जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड में 13 सरकारी विभागों में अवर अभियंता, कनिष्ठ अ​भियंता के पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके लिए आवेदन करने की तिथि 14 अक्तूबर से लेकर 3 नवंबर निर्धारित की गई है। भर्ती का पूरा ब्यौरा आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोग के अधिकारियों को भर्ती के नियमों का पालन कराने के साथ पारदर्शिता बरतने के सख्ती के साथ आदेश दिए हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा—2023 के तहत भर्ती निकाली है।
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 14 अक्तूबर — 2023
आॅनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि — 3 नवंबर — 2023
परीक्षा शुल्क जमा करने की करने की अंतिम तिथि — 3 नवंबर — 2023
आॅनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन परिवर्तन करने की तिथि — 10 से 19 नवंबर — 2023 तक
ये है आयोग की वेबसाईट — www.psc.uk.gov.in
इन विभागों में निकली इतने पदों पर भर्ती
ग्रामीण निर्माण विभाग में 201
सिंचाई विभाग में 142
लघु सिंचाई विभाग में 46
पंचायतीराज विभाग में 41
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संस्थान में 79, —— पेयजल निगम में 62
लोक निर्माण विभाग में — 42
उर्जा निगम में — 09
आवास विभाग —— 135
कृषि एवं कृषक विभाग कल्याण में — 37
शहरी विकास विभाग में — 32
उत्तराखंड अक्षय उर्जा विकास अभिकरण उरेडा में — 10
पावर ट्रॉसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड — 05
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड यूजेवीएनएल — 50

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *