जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार में द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं उसके समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान श्रृंखला में स्वच्छता को नागरिक उत्तरदायित्व मानते हुए विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति चेतना उत्पन्न करने के लिए संवाद भी किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय प्रतिभागिता की।
एंटी ड्रग प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ ली और सकारात्मक जीवन जीने को लक्ष्य मानने की भी शपथ ली। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सविता वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सकारात्मक जीवन जीने के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। सामूहिकता की भावना हमें कई प्रकार की सामाजिक बुराइयों से बचाती है।


कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ विपिन कुमार शर्मा ने किया। डॉ विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि यदि आपके पास स्वच्छ वातावरण है तो अच्छे विचार पैदा होंगे और नकारात्मकता से दूर रहोगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रकल्पों के बारे में बताया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, डॉ जुनेश कुमार, डॉ राजेश सिंह, डॉ आबिदा, डॉ मनीष कुकरेती, डॉ देशराज सिंह, डॉ सुनील एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लिपिक कुलदीप सिंह, इसम सिंह आदि उपस्थित रहे। स्वयं सेवक/सेविकाओं में प्रतिभा, अक्षय कुमार, वंश, पायल, प्राची, प्राची आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *