अवैध खनन सामग्री से भरे ओवर लोड डंफर।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में अवैध खनन का भंडाफोड़ पुलिस चेकिंग में हुआ है। बिना खनन के पट्टो के चालू हुए स्टोन क्रशरों से भरपूर सामग्री बेची जाते हुए पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पकड़ लिए। सभी बिना रव्वनों के ही सामग्री लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने अवैध सामग्री के संबंध में एसडीएम हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। जिला प्रशासन की मिलीभगत के चलते हुए कुछ खनन माफिया चौकी प्रभारियों एवं थानाध्यक्ष को रिश्वत देकर अवैध तरीके से खनन करा रहे थे। बिना पट्टों के आवंटित हुए और बारिश होने के चलते हुए खनन बंद के आदेश के बावजूद रात दिन खनन हुआ। जिस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष और चौ​की प्रभारियों को बदलते हुए अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई को आदेश दिए। जिसका पालन कराते हुए पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने फेरुपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान के साथ चेकिंग अभियान में 11 वाहन सीज किए।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्व कार्यवाही करते हुए चौकी फेरूपुर शाहपुर व क्षेत्र से अवैध खनन से भरे 09 डंपर व 02 टैक्टरों को सीज किया गया व 18 चालान MV ACT मे किए गए।
अवैध खनन के संबंध में रिपोर्ट उप-जिलाधिकारी को अलग प्रेषित कि गई है।
सीज वाहनों का विवरण
1-UK07CB-0900 ( डम्फर)
2-UK07CB-5511( डम्फर)
3-UK07CB-9208(डम्फर)
4-UK07CB-5755( डम्फर)
5-UK07CB-9557( डम्फर)
6-UK08CB-9192( डम्फर)
7-UK07CB-7777( डम्फर)
8-UK-7-CD-3311( डम्फर)
9-UK07CD-7711( डम्फर)
10-UK08BC-2651(टैक्टर ट्राली)
11-UK17CA-0924(टैक्टर ट्राली)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *