जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति फाउंडेशन एवं मंगलम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति और भक्ति भाव का अद्भुत संगम रहा, जिसमें श्रीराम स्तुति पर एक विशिष्ट प्रस्तुति के माध्यम से India Star World Record स्थापित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मंगलम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह एवं भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मानवी शर्मा के मार्गदर्शन में कला एवं संस्कृति को समर्पित विशेष प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव ऋतु शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, वहीं मीडिया टीम का कार्य अभिषेक प्रखर द्वारा संभाला गया। मंच संचालन (एंकरिंग) भावना द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन अनुष्का, लावण्या एवं अनंता प्रियंशी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल बना।

निर्णायक मंडल में सुभारती यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर (कथक) श्वेता चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
इस उत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे केरल, दिल्ली, गुजरात, ग्वालियर, मध्य प्रदेश, इंदौर एवं भोपाल आदि से आए कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विशेष रूप से भारतीय संस्कृति फाउंडेशन, उत्तराखंड (हरिद्वार) की टीम ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था निरंतर कथक एवं संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बच्चों के सांस्कृतिक निर्माण में अग्रसर है।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं वैष्णवी मिश्रा, प्रियांशी, रिद्धि, वंशिका मंडल, रितिका बिष्ट, आराध्या निषाद, भव्या अग्रवाल, तान्या अग्रवाल, जयती अग्रवाल, हर्षिता सिंह एवं अन्य साथी कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर World Record हासिल किया और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। यह सम्मान मंगलम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह, भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मानवी शर्मा एवं महामंत्री बेगराज सिंह एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बेगराज सिंह एडवोकेट, महामंत्री मंगलम सेवा ट्रस्ट का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उनके सक्रिय योगदान एवं सहयोग से आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।यह आयोजन न केवल कला और संस्कृति का उत्सव था, बल्कि देशभर की सांस्कृतिक विविधता और एकता का जीवंत उदाहरण भी रहा। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
भारतीय संस्कृति फाउंडेशन एवं मंगलम सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कला और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

