जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा ने प्रदेश में प्रकोष्ठों के संयोजक और सह—संयोजकों की घोषणा की है। सूची में हरिद्वार में चार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। सभी ने पार्टी की रीति—नीतियों के अनुसार काम करते हुए मिशन—2027 में फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतत्व में सरकार बनाने के लिए काम करने के लिए संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से पार्टी के विभिन्न विभागों या प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह—संयोजकों की घोषणा की है। जिसमें राजनैतिक सुझाव और संवाद में सह संयोजक की जिम्मेदारी डॉ जयपाल सिंह चौहान और प्रचार साहित्य में सह—संयोजक की जिम्मेदारी डॉ विशाल गर्ग को सौंपी गई है। इनके अलावा सहयोग और आपदा राहत सेवायें सह — संयोजक ऋषिपाल बालियान को बनाया है। अध्यक्ष कार्यालय, प्रवास और कार्यक्रम में सह — संयोजक अनिल अरोड़ा को बनाया है।
हरिद्वार शहर से डॉ विशाल गर्ग को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके सम​र्थक और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। डॉ विशाल गर्ग की पहचान समाजसेवी के लिए विख्यात है, वे जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। पार्टी के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करते हैं और पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए युवाओं के साथ व्यापारी गर्ग हो या मजदूर वर्ग, सभी को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।


डॉ विशाल गर्ग ने पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन नितिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मिशन—2027 के लिए काम करेंगे और खासकर नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *