जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल कोतवाली पुलिस ने सूखे नशे की सौदागरों के साथ 32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तीनों आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि नशे की खैप कहां पर खपानी थी और इसके पीछे बड़ा माफिया कौन है।
23 सितंबर को कनखल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया कुल 32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था।
बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना, पुलिस कर इन्वेस्टिगेशन कर रही है।
नाम पता आरोपित
1. दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार
2. ⁠रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार।
3. ⁠आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत।
बरामदगी
— दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा
— रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा
— आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा
कुल बरामदगी
32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कनखल कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई नरेन्द्र सिंह रावत, एएसआई ललित मोहन अधिकारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, रणजीत सिंह, गजय तोमर का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *