जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। छठ महापर्व पर 28 अक्टूबर मंगलवार को अवकाश रहेगा, या नहीं इसे लेकर पूरी तरह से संशय बना हुआ है। हालांकि शासन की ओर से पिछले सालों में छठ महापर्व पर अवकाश रखा जाता था, लेकिन इस बार कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ, लेकिन स्कूलों ने अवकाश घोषित कर अपने स्टाफ के साथ छात्र—छात्राओं को राहत दे दी है। हरिद्वार जनपद के इंटरमीडिएट कॉलेजों में अवकाश घोषित करते हुए बच्चों को सूचना जारी कर दी  हैं। छठ पर महिलाएं उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती हैं।
हरिद्वार में छठी मैया की पूजा अर्चना के लिए हजारों की संख्या में घाटों पर भीड़ उमड़ती है। सुरक्षा काे लेकर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। गंगा के सभी घाटों पर श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। छठ महापर्व भगवान सूर्य की प्रार्थना का पर्व है। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोग पर्व को श्रद्धा के साथ मनाते हैं। हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में इस पर्व को मानने वाले लोग रहते हैं। महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। यह व्रत बेहद कठिन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *