जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के छात्रों से मिलने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की भी बहुत हुई। जिसके बाद कार्यकर्ता गेट के आगे ही बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम अजयवीर द्वारा रोकने पर भी नहीं रुके।
इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में देना बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस बहुत बड़ा आंदोलन करेगी और गेट के आगे ही धरना दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी। मेडिकल छात्रों को प्रशासन दबाकर रख रहा है और उनकी आवाज को बाहर नहीं आने दे रहा। गग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि जब तक मेडिकल कॉलेज निजी हाथों से वापस सरकार के पास नहीं जाता तब तक आंदोलन होता रहेगा। फिर भी सरकार नहीं मानी तो मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव होगा। इस अवसर पर विशाल प्रधान, सार्थक ठाकुर, सागर बेनीवाल, लक्ष्य चौहान, शहजाद कुरैशी, सलमान कुरेशी, कीर्तिक बिरला, अमित राजपूत, दिनेश वालिया, उदयवीर सिंह चौहान, पीरु कुरैशी, मनोज सैनी आदि शामिल थे।

