जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार/ पथरी। नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से स्वयं सहायता समूह संवाद कार्यक्रम करते हुए ग्रामीण महिलाओं को स्वावंलबी बनाकर अन्य को भी प्रेरित किया गया। इस दौरान समूहों को सफल संचालित करने के लिए धनराशि का चैक दिया गया।

सोमवार को ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, उत्तराखंड मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, निःशुल्क यात्रा सुविधाएं है। लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय के लिए बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का ऋण मिलता है। मुद्रा लोन योजना के तहत कम ब्याज पर दस लाख तक की धनराशि ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल में हुए सहकारी चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करते हुए आगे बढ़ाया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के द्वारा उत्पादित सामानों को बाजारों में बिकवाने पर संस्थाओं का आभार जताया।

इस मौके पर शाहपुर के प्रधान दीपक सैनी, जिला पंचायत संजय सरदार, डायरेक्टर पुष्पराज सैनी, योगेश सैनी, ऋषिपाल कश्यप, प्रधान रोहताश, तेजपाल, विकास, नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्ता की अध्यक्ष रेखा, सचिव रूबि, कोषाध्यक्ष कविता आदि का सहयोग रहा।

