जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह ने थाना पथरी का वार्षिक निरीक्षण करते हुए अपराध नियंत्रण करने के साथ क्षेत्र में सामंजस्य स्थापित करने पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के साथ समस्त दारोगाओं और पुलिस कर्मियों की सराहना की। एसपी देहात ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव—2024 है, जिसमें सभी को शांति कायम कराते हुए चुनाव संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी।


बुधवार को एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने पथरी थाने का निरीक्षण किया। सेरिमोनियल गार्द की सलामी के साथ औपचारिक तौर पर शुरु हुए निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिकी से मुआवना किया। जिसमें सरकारी संपत्ति का सदुपयोग करने, थाना परिसर में खड़े वाहनों की जानकारी लेकर लंबित माल एवं वाहनों के निस्तारण करने को निर्देश दिए। उन्होंने थाना अभिलेखों यथा ग्राम अपराध रजिस्टर, रंजिश रजिस्टर, गुंडा एक्ट रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, 107/116 crpc, 110 g crpc रजिस्टर चेक किए। इसके बाद गुंडा एक्ट में चालान किए गए अपराधियों को जिला बदल करने हेतु पैरवी करने, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी अपेक्षित कार्रवाई किए किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना पथरी के समस्त स्टाफ को निरंतर गश्त करने के निर्देश देते हुए समय—समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *