जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। गुर्जर समाज के पनियाला बंधुओं ने दहेज न लेने की रसम निभाई है। वर—वधु को आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ तमाम राजनैतिक हस्तियों ने दिया। वधु को भी पनियाला बंधु हैलीकॉप्टर से लेकर घर पहुंचे। वधु के परिजनों की ओर से उन्हें रेंज रोवर जैसी कीमती लग्जरी कार देने का भी आफर दिया गया, लेकिन उन्होंने गाड़ी लेने से भी साफ इंकार कर दिया। शादगी के साथ हुई शादी की चर्चा आम है। हालांकि गुर्जर समाज दहेज लेने और देने के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन पनियाला बंधुओं ने इस धारणा को तोड़ा है।
रुड़की क्षेत्र के ग्राम पनियाला निवासी गुर्जर समाज के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला के पुत्र डॉक्टर अभिनव चौधरी की शादी 6 फरवरी को हुई है। डॉक्टर अभिनव चौधरी की शादी जिला सहारनपुर के ब्लॉक सढोली कदीम के ग्राम गदेवड़ निवासी ब्लॉक प्रमुख की पुत्री से शादी हुई। वधु के परिजनों ने बारात का स्वागत देहरादून के ग्रांड यूफोरिया में किया। जहां वर—वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बारातियों से भी मुलाकात की। शादी में मुख्यमंत्री के पहुंचने बारातियों ने उनका भव्य स्वागत किया। शादी के दौरान रस्म प्रक्रिया के दौरान वधु पक्ष की ओर से दहेज के रूप में चौधरी रविंद्र पनियाला ने एक रुपया स्वीकार किया। जबकि वधु पक्ष की ओर से रेंज रोवर जैसी महंगी कार देने का आफर किया, लेकिन पनियाला बंधुओं ने दहेज लेने से इंकार कर दिया। जिसकी चर्चा आम है और सभी ने पनियाला बंधुओं के निर्णय की सराहना की। शादी समारोह में तमाम राजनैतिक हस्तियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह, कई ब्लॉक प्रमुख शामिल हुए।

यही नहीं, पनियाला बंधु वधु को लेकर हैलीकॉप्टर से ग्राम पनियाला आएं। हैलीकॉप्टर को ग्राम पनियाला के स्कूल के मैदान में उतारा गया, जहां पर परिजनों ने आरती उतारकर स्वागत किया। चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला के बड़े भाई पूर्व चेयरमैन चौधरी सुरेंद्र पनियाला ने शादी की रस्में पूरी की और अपने भाई के निर्णय की सराहना की।

