जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। टीम जीवन द्वारा प्रति मंगलवार निरंतर आयोजित हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के 151वें चरण की पूर्णता एवं संस्था के 5वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 5 मई 2026 को श्री गोविंदघाट, गोविंदपुरी, हरिद्वार में भव्य भजन संध्या का सफल आयोजन किया गया।


इस पावन अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं हरिद्वार के प्रथम महापौर मनोज गर्ग का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में हरिद्वार की महापौर किरण जैसल तथा श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ, जिसके उपरांत भजन संध्या में प्रस्तुत भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। उपस्थित अतिथिगणों ने टीम जीवन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में महामंत्री टीम जीवन सीए अनमोल गर्ग, अमन कुमार, सचिन गांधी, सुमित शर्मा, श्याम कुमार, राहुल गुप्ता, अंकित शर्मा, कपिल पाल, भास्कर, नागेश वर्मा, निशु, प्रदीप कालरा, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, विजय शर्मा, राहुल शर्मा, गुलशन अदलखा, मनीष गर्ग, श्रवण गुप्ता, ओमप्रकाश वशिष्ठ, प्रियांश नेगी, मुकेश जोशी, प्यारे लाल भट्ट, एस सी कुकरेजा, श्याम लाल पाहवा, नरेश अग्रवाल, पम्मी, पूनम, सुशीला, रूपांगी, दीपक बंसल, नमित गोयल, आयुष, दीपिका संगतानी, मधुर, कविश मित्तल, संजय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विकेश शर्मा, सिद्धार्थ कौशिक, प्रदीप मेहता, अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *