जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। टीम जीवन के सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों के तहत गंगा घाटों के साथ मैदानों में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
स्वच्छता देशभक्ति के समान है। टीम जीवन व अविरल प्रोजेक्ट के तहत आज टीम जीवन के सदस्यों द्वारा महऋषि कश्यप घाट निकट ऋषिकुल पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। सेवा सदन की छात्राओं व अविरल प्रोजेक्ट के साथियों के साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी सदस्यो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
“घर हो या गंगा का घाट नहाने से पहले एक मिनट का श्रमदान अवश्य करें” – पूर्व मेयर और टीम जीवन जीवन के मुख्य संरक्षक मनोक गर्ग ने सभी सदस्यों को इस वाक्य कर अर्थ बताते हुए स्वच्छ्ता अभियान में भाग लिया।


टीम जीवन जो लगातार जनहित कार्यो हेतु जनसंपर्क कर लोगो की समस्याओं का समाधान कर रही है। वही उनकी वैक्सीनेशन अभियान के तहत हज़ारो की संख्या में लोगो का टीकाकरण भी किया गया हैं।


टीम जीवन के महासचिव सी.ए अनमोल गर्ग पूरी टीम को एकत्र कर सामाजिक कार्यो हेतु टीम के सभी सदस्यों के साथ विचार विमर्श करते हुए कार्य कर रहे है। टीम जीवन से राजीव जोशी के संयोजन में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया।


अभियान के तहत अविरल संस्था का मुख्य रूप से सहयोग रहा जिससे अभियान को ओर सफल बनान आसान रहा। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में टीम के – रूपमगी ब्रह्मभट्ट, पायल गुप्ता, दीपक, आशीष मेहता, कपिल पाल, अभिषेक, सागर, गगन, वंश चौहान, शिवम नामदेव, वैभव कौशिक, मोहित अरोड़ा, आयुष राही, प्रणव, सात्विक, वीरेंद्र, गौरव, विशाल आदि उपस्थित रहे।