जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गुरू परंपरा को निभाते हुए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज ने गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने गुरु जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। गुरू पूजन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
गुरुपूर्णिमा के शुभअवसर पर पूज्य गुरुजी निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज ने गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने गुरु जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य महाराज ने आचार्य महामंडलेश्वर को यश एवं कीर्ति का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मावंलियों ने गुरू परंपरा का निर्वहन किया है, लेकिन आज पाश्चात्य संस्कृति अपनाने से नई पीढ़ी गुरू परंपरा को भूलती जा रही है। आशीर्वाद लेते हुए आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान नहीं है, गुरू की अज्ञान को दूर करते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शंकराचार्य महाराज और आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि गुरुओं के साथ संतों ने भी ज्ञान का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि गुरू शिष्य की परंपरा सदैव बनी रहेगी।


