जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सत्यम ऑटो कम्पनी से निलंबित चल रहे कर्मचारियों पर पुलिस के द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए इंटक के नेताओं ने विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार की मिलीभगत से कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सत्यम कंपनी से निलंबित चल रहे कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं रखा जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
लंबे समय से धरनारत सत्यम ऑटो कम्पनी के श्रमिकों को पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से उठाकर पुलिस लाइन ले जाने व कई आंदोलनकारी श्रमिकों को जेल भेजने के विरोध में जिला इंटक द्वारा उपाध्यक्ष उत्तराखंड इंटक व भेल रानीपुर के श्रमिक नेता राजबीर सिंह और जिला इंटक के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में सिडकुल में विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान ने मुख्य रूप से कहा जिस प्रकार सत्यम ऑटो कंपनी मालिकों द्वारा जिला प्रशासन की मिलीभगत से प्रदेश सरकार के इशारे पर निकाले गए मजदूरों पर जो अत्याचार किया गया है, उसे किसी भी तरह से इंटक बर्दाश्त नहीं करेगी साथ ही अन्य इंडस्ट्रियों में भी जिस प्रकार से मजदूरों का शोषण उन्हें 12 घंटे की ड्यूटी करा कर न्यूनतम वेज ना देकर एवं बिना कारण बताए बाहर निकालकर किया जा रहा है उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर राजवीर सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई का आरोप लगाते हुए कहा गया कि आमजन पर चारों ओर से मार पड़ रही है वह आज रोजी रोटी से तर्सत आ चुका है इसलिए इस सरकार की कड़ी निंदा की जाती है और आने वाले समय में इसे उखाड़ फेंकने का काम आमजन करेगा और आने वाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार को प्रदेश में स्थापित करने का काम करेगा। उसके उपरांत ही आमजन का हित संभव है, क्योंकि पूर्व में भी भेल एवं सिडकुल की स्थापना कांग्रेस द्वारा ही की गई थी और भविष्य में भी आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर कार्यकारी जिलाअध्यक्ष इंटक अमन कुमार ने कहा इंटक किसी भी स्तर पर पूरे सिडकुल एवं अन्य क्षेत्र में कहीं पर भी मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी और हर स्तर पर विरोध करेंगे।
इस विरोध प्रदर्शन में इंटक के कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के कई गणमान्य समाजसेवियों ने भी विरोध स्थल पर पहुंचकर इसका समर्थन किया। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, पप्पू सिंह, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन, पूर्व जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान, एडवोकेट सतीश दुबे, राजू सिंह, सतवीर चौधरी, राजेंद्र भंवर, वीरेंद्र तेश्वर, मुकुल राज, अश्विनी चौहान, योगेश चौहान, एडवोकेट राकेश, डॉक्टर सुनील, लव चौहान, निजाम पठान, रिजवान, अमित कुमार, संदीप, गुरमीत, आदेश कुमार, अमरीश कुमार, उधम सिंह, मुकुल चौहान, यशपाल सिंह, अकरम अली आदि शामिल हुए।


