ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों के रिश्वत लेने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी दारोगा तो कभी लेखपाल रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े जा रहे हैंं, लेकिन फिर भी नहीं सुधर रहे हैं। अब फिर से एक दारोगा ट्रैप हुए हैं, जोकि पांच हजार रुपये लेकर धारा कम करने के लिए मोलभाव कर नगदी लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए हैं।
कानपुर देहात के रूरा थाने में विजिलेंस टीम ने दारोगा संजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दारोगा अंबरपुर गांव में मारपीट के एक मामले में धारा कम करने के लिए भोला कोरी नामक व्यक्ति से संपर्क में था, जिससे उसने रिश्वत की मांग की थी। मिठाई की दुकान पर रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद उसे विजिलेंस कार्यालय ले जाया गया।
रूरा थाने में तैनात दारोगा संजय कुमार सिंह को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। अंबरपुर गांव में मारपीट के मामले में धारा कम करने को लेकर वह भोला कोरी से संपर्क में थे। भोला मुकदमे में आरोपित था और पांच हजार रुपये की मांग की थी। सोमवार शाम को एक मिठाई की दुकान पर भोला से दारोगा संजय मिलने आया था जहां पर पांच हजार लेते ही पहले से तैनात टीम के सदस्यों ने उसे धर लिया। इसके बाद कानपुर ग्वालटोली विजिलेंस कार्यालय लेकर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *