जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह के पिता उमराव सिंह का हार्टअटैक से निधन हो गया है। पिता की मृत्यु की सूचना मिलते ही वे पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में होगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभाग के साथ कलेक्ट्रेट रोशनाबाद एवं प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों में शोक छा गया। सभी ने उनके निधन पर शोक जताया है। पिता के निधन की सूचना मिलते ही मनीष सिंह पूरी तरह से टूट गए हैं।

एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह

हरिद्वार —रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव सीनियर पीसीएस मनीष सिंह के पिता उमराव सिंह का करीब 75 साल की आयु में निधन हो गया है। निधन का कारण हार्टअटैक होना बताया जा रहा है। मनीष सिंह के पिता उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव पूरणपुर में निवास करते थे। उनका अंतिम संस्कार भी पैतृक गांव में ही होगा। उमराव सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटे मनीष सिंह है। वे गांव में खेती के साथ व्यापार भी करते थे। उनके तीनों बेटों में अधिकारी मनीष सिंह ही है, जबकि अन्य दोनों भाई प्राइवेट क्षेत्र में काम करते हैं। उनके निधन से परिवार के साथ उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में शोक छा गया। उनके निधन की जानकारी जिसे भी हुई सभी ने शोक जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका, जिलाधिकारी मयूर ​दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के साथ राजनेताओं ने शोक जताते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *