जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा का चुनाव—2027 दिलचस्प होगा। क्योंकि चुनाव मैदान में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सुरेश राठौर उतरेगी। हालांकि उन्हें पत्नी मान चुके पूर्व विधायक सुरेश राठौर खर्चा के नाम पर कोई फूटी कोड़ी तक नहीं देते, इससे वे बेहद नाराज है। अभिनेत्री ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से पूर्व विधायक के बच्चों के डीएनए कराने की मांग की है। उनका दावा है कि डीएनए हुआ तो अफसोस करना होगा। क्योंकि रईसों की गाड़ी ड्राइवर ही चलाते हैं।
ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे सुरेश राठौर की कथित तौर पर दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर फिर से सिगोफे छोड़ने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने फेसबुक पेज पर अपना नाम उर्मिला सुरेश राठौर लिखा हुआ है। उन्होंने एक बच्चों को जन्म देने का दावा करते हुए उसे 1500 करोड़ की संपत्ति का वारिश बताया है। आखिर ये 1500 करोड़ की संपत्ति का मालिक बच्चे का पिता है। लेकिन उर्मिला का कहना है कि उसे पत्नी तो बना लिया, लेकिन खर्चा के लिए पांच रुपये तक नहीं दिए। वह स्वयं कमाकर अपनी आजीविका का निर्वहन कर रही है।

अब उर्मिला ने ज्वालापुर विधानसभा से चुनाव—2027 में उतरने की बात कही है। उनका दावा है कि उन्हें एक पार्टी के चीफ ने आश्वासन दिया है। उसका कहना है कि वहां की जनता भी उसे चाहती है कि चुनाव मैदान में उतरे।

अब उर्मिला ने अपनी फेसबुक पर एक बड़ी जंग छोड़ते हुए पूर्व विधायक के बच्चों के नाम लिखते हुए उनके डीएनए कराने की मांग की है। उर्मिला ने लिखा है कि फिर बात करे मुझसे 😎 ऐसा न हो कोई भी औलाद अपनी न निकले, अकसर बड़े घरों की गाड़ियां ड्राइवर चलाते है, 🤣 मारुति 800 कौन चला रहा था।

पूर्व विधायक उठाता है दूसरे के चरित्र पर उंगली
उर्मिला की माने तो पूर्व विधायक सुरेश राठौर उत्तराखंड के कई बड़े नेताओं को चरित्रहीन बताता है। वह अपने और अपने परिवार को बड़ा ही चरित्रवान बताता है, लेकिन दूसरों के दामन पर उसने चरित्रहीनता के बड़े आरोप लगाए हैं। उर्मिला का कहना है कि उसके चरित्र पर भी सवाल उठाता है। जबकि जनता उसके और उसके परिवार के बारे बहुत कुछ जानती है।
नोट: सभी फोटो उर्मिला सुरेश राठौर की फेसबुक पेज से लिए हुए है।

