जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गोली लगी है। बदमाश लूट में वांछित चल रहा था।
कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत नहर पटरी लिबब्हरेडी के पास की घटना है। एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरे की तलाश जारी है।
SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल पुलिस अधिकारियों संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
घायल बदमाश बहुचर्चित जैन मंदिर चोरी प्रकरण में वांछित था।
घायल बदमाश को इलाज हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जा रहे थे बदमाश, चैकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस टीम पर फायर किया था।
घायल बदमाश शेरखान पुत्र पुन्ना निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, ₹25000 का इनामी भी है।

