जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। बीएसएम तिराहे के पास स्थित एक मकान की छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या करने वाले मृतक की पहचान साइबर थाना देहरादून में तैनात मुख्य आरक्षी नरेश चंद के रूप में हुई।

प्रारंभिक पड़ताल में जानकारी मिली है कि मुख्य आरक्षी की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से गहरी मित्रता/प्रेम प्रसंग था।

महिला मित्र की सगाई तय होने की जानकारी मिलने पर मुख्य आरक्षी बीएसएम तिराहे के पास स्थित महिला आरक्षी के किराये के आवास पर पहुंचा था किन्तु महिला मित्र के वहां न मिलने एवं सगाई होने की खबर से क्षुब्ध होकर मुख्य आरक्षी ने आत्महत्या कर ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रुड़की स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *