जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के तकनीकी सत्र में प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड से सेम्मानित किया गया। प्रो सुनील कुमार बत्रा को इस सम्मान हेतु प्रदेश भर के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नॉन प्रोफेशनल संस्थानों में से चुना गया। प्रोफेसर बत्रा जी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों तथा प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता हेतु प्रदान किया गया।
प्रोफेसर बत्रा जिनको पूर्व में भी अनेकों प्रकार के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, हरिद्वार के प्रतिष्ठित संस्थान एसएमजेएन पीजी कॉलेज में पिछले 6 वर्षों से प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रो. बत्रा को पूर्व में भी उत्तराखंड गौरव सम्मान, हरिद्वार गौरव सम्मान, गणेश विद्यार्थी सम्मान द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका हैं। पिछले वर्ष एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार को प्रदेश का वाणिज्य विषय का सर्वश्रेष्ठ संस्थान भी चुना गया था।


बधाई देने वालों का लगा तांता
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा एसएमजेएन पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के तकनीकी सत्र में श्री देव सुमन विश्व विधालय के कुलपति प्रो एन के जोशी को वाइस चांसलर ऑफ द ईयर अवार्ड एवं प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा को प्रिंसिपल आफ दा ईयर अवार्ड मिलने पर बहुत बहुत बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *