जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में हुए आपसी विवाद के बाद मारपीट में एक युवक की जान चली गई। जिसमें आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवक पर ईंट से वार किया था, घायल होने पर उसका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था।
नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 25 अप्रैल को निर्मला छावनी निवासी शिकायतकर्ता के छोटे भाई दीपक सक्सेना का पडोसी सौरभ कौरी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें गंभीर रुप से घायल दीपक को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उपचार के दोरान उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हरिद्वार में सौरभ कौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपी सौरभ कौरी को हिल बाईपास रोड स्थित जंगल से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि 23 अप्रैल की रात हुए झगड़े में मृतक द्वारा गाली देने पर उसने गुस्से में आकर पास ही पड़ी ईंट उठाकर उसे मार दी। जिससे मृतक घायल होकर वहां से भाग गया था। बाद में जब उसे पता चला कि दीपक की मौत हो चुकी है तो वह डर के मारे जंगल में छुपा गया। आरोपी सौरभ कौरी पर विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया।
आरोपी का विवरण-
सौरभ कौरी पुत्र रामदास कौरी निवासी निर्मला छावनी थाना कोतवाली नगर जनपद उम्र 25 वर्ष
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार, सौरभ नौटियाल का सहयोग रहा।

