जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाई के साथ हुई मारपीट मामले में गुस्साएं आरोपी ने विशाल को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुकदमा वादी विशाल पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ग्राम पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार की लिखित सूचना बाबत अज्ञात अभि०गणों द्वारा जान मारने की नियत से वादी मुकदमा के ऊपर फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्ववारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए आरोपितों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आरोपी साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार को 01.10.26 को हिरासत में लिया गया। जिसमें आरोपित के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियोग में धारा 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गई।
पूछने पर 28 सितंबर को दिन में विशाल और मेरे भाईयों के बीच मेले में हाथापाई हो गयी थी, जिसमें मेरे भाई को चोट भी आई थी, उसके द्वारा मेरे साथ भी गाली गलौच की गयी थी, उस दिन शाम को विशाल की गाडी सामने से आयी, सड़क पर चाऊमीन का ढेला खडा होने के कारण उसकी गाड़ी धीरे हो गई उस समय मेरे पास तमंचा भी था, जैसे ही विशाल मेरे सामने आया। मैने गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नियत से गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में जांच की जा रही है जो भी घटना में संलिप्त होगा उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
बरामदगी
01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस
आरोपित का नाम पता
1. साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार
पुलिस टीम
गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनीभूषण श्रीवास्तव, एसएसआई धर्मेन्द्र राठी, एसआई सन्तोष सेमवाल, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल नितिन, प्रभाकर, संजय, देवेश, सीआईयू रुड़की महीपाल एवं आशीष शर्मा।

