जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजयुमो की नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं पर मिशन—2027 की अह्म जिम्मेदारी है, जिसमें सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।
रविवार को वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के युवा मोर्चा के जमालपुर कलां मंडल की नवनियुक्त पदाधिकारी पहुंचे। जहां सभी का भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नई टीम ऊर्जावान है और नव मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से प्रेरित कर जोड़ने का काम करना है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि अब वहां की जनता विकास की धारा में जुड़ गई है। भाजपा के मंडल महामंत्री आदर्श कश्यप ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, भाजपा के जिला सह मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान, नीतिश चौधरी, जमालपुर कलां के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज यादव, महामंत्री विकास पंवार, आदर्श कश्यप, विशाल चौहान, दिवाकर, राबिन, अमन कश्यप, नवीन कुमार, मोहित, नितिन सैनी आदि शमिल हुए।

