जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में पिल्ला गैंग के नाम से मशहूर हुआ तमंचा गैंग ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर तमंचों एवं पिस्टल के साथ वीडियो शेयर कर अपनी दहशत फैलाने का काम किया है। हालांकि पुलिस ने हाल ही में पिल्ला गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं, जिनमें उधम का सगा भाई कुशलपाल सैनी को 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गंगा के बैरागी क्षेत्र में निवास कर रहा ऊधम सैनी की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह हाथ में तमंचा, कभी पिस्टल लेकर वीडियो बनाते हुए गाली दे रहा है। बताया जा रहा है कि कनखल थाना क्षेत्र निवासी बिष्ट नाम का युवक इसे फाइसेंस करने के साथ—साथ गैंग भी चला रहा है।

ऊधम सैनी के पिल्ला गैंग ने पिछले दो साल कनखल थाना क्षेत्र में कई बार फायरिंग कर चुका है। हालांकि पुलिस ने प्रत्येक मामले में कार्रवाई की है, लेकिन इस गैंग के हौसले पस्त नहीं हो सके हैं। इसके हौसले इतने बुलंद हो गए है कि ये चलती गाड़ी में तमंचे लहराकर और पैर पर पिस्टल रखकर वीडियो वायरल कर रहा है। धर्मनगरी में इस तरह की वारदात होने और बदमाशों के द्वारा खुले में अवैध असलहे लहराकर जो दुस्साहस किया है, उससे आम जनता दहशत में है। साथ ही गुस्सा भी है कि पुलिस अधिकारी अपने को सुपर कॉप तो कहलाने का काम कराते है, लेकिन ऐसे टुच्चे बदमाशों पर अंकुश नहीं कस रही है।
पिल्ला गैंग के सदस्य वीडियो itspardhaan20 और sunny.bhist.54 पर वायरल हुई। इन आईडी पर स्टोरी लगाते रहते हैं।

