जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की नाक में दम कर रहे पिल्ला या तमंचा गैंग के तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार आरोपी उधम व कुशलपाल के पिल्ला गैंग को सपोर्ट करके वारदातें करवा रहे थे।पिल्ला गैंग को नशा, पैसा, अवैध हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी इन्हीं की होती थी। ये भूपतवाला, कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, पथरी, लक्सर तक इनका जाल फैला हुआ है। जिसे पुलिस लगातार ध्वस्त करते हुए 09 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस अन्य को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार करेगी और इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है।
कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व आपराधिक घटनाओं की शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी।
04 मई को वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना में रॉयल हट, जगजीतपुर में आरोपियों द्वारा मारपीट कर प्रणव को गंभीर रूप से घायल किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 10 मई को 03 आरोपियों को दबोचा गया।
नाम पता आरोपित
1. कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, थाना कनखल हरिद्वार
2. आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी तुकमापुर, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
3. हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी निवासी राजा का राजपूत, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कनखल कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह, एसआई सुधांशु कौशिक, धनराम शर्मा, ललित मोहन, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, सतेन्द्र रावत, उमेद सिंह, रघुबीर रावत का सहयोग रहा।

