सब—इंस्पेक्टर विनोद शर्मा — फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड पुलिस के सब—इंस्पेक्टर विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे पुलिस में भर्ती होने से पहले आर्मी में सेवा दे रहे ​थे। उनके निधन से पुलिस— प्रशासन विभाग के साथ परिवार में शोक छा गया।
विनोद कुमार शर्मा (48) 2015 में भर्ती हुए थे। फिलवाल वे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी थे। उनका आवास भानियावाला में था और अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके भाई आशीष शर्मा भी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है, जोकि 2016 बैच में भर्ती हुए थे। सब—इंस्पेक्टर विनोद शर्मा नाइट की ड्यूटी से अपनी निजी वाहन से लौट रहे थे। से सुबह सात बजे ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी स्कॉर्पियों गंगा किनारे गहरी खाई में गिर गई। किसी राहगीर ने वाहन गिरने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो पता चला कि उनके ही साथी सब—इंस्पेक्टर की स्कॉर्पियों थी। जब तक पुलिस टीम पहुंची उनकी जान चली गई। उनके शव को एम्स ऋषिकेश में रखा गया है।
पुलिस में भर्ती होने से पहले वे आर्मी में सेवाएं दे चुके थे। वे एक अच्छे व्यक्तित्व के साथ साथ अनुशासित और खुद को फिट रखने वाले इंसान थे। पुलिस प्रशासन विभाग में उनके निधन से शोक छा गया। अधिकारियों के साथ अन्य साथी उनके निधन से शोकाकुल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *