अलकनंदा में टेम्पो ट्रैवलर वाहन को निकालने के साथ रेस्क्यू चलाते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हो गया है। बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया है। जिसमें करीब 20 यात्री सवार थे। जिनमें से करीब 10 की मृत्यु होने का मामला सामने आ रहा है। हालांकि अभी रेस्क्यू की टीम टेम्पो ट्रैवलर वाहन के साथ यात्रियों को निकालने में लगी है। पुलिस यात्रियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वाहन नोएडा से चोपता जा रहा था।
हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *