जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। निर्जला एकादशी पर बेतहाशा गर्मी में अनेकों स्थान पर शहरवासियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शरबत पिलाकर रास्ते से निकलने वालों को राहत देने का काम किया। इसी के तहत रोशनाबाद कचहरी में अधिवक्ताओं ने शरबत पिलाकर अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों एवं आमजन को राहत दिलाने का काम किया।
मंगलवार को रोशनाबाद स्थित कचहरी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधु बाली, सचिव अनुराग चौधरी के साथ कार्यकारिणी सदस्यों के नेतृत्व में शरबत पिलाने का काम किया। अध्यक्ष विश्वबंधु बाली, सचिव अनुराग चौधरी ने कहा कि प्रचंड गर्मी में रास्ते से निकलने वालों की सेवा करने का काम सबसे बड़ा पुण्य का काम है। कचहरी में दूर दराज के लोग आते हैं। ऐसे में सेवा भाव से पिलाए जा रहे शरबत आदि सामग्री से पैरवी के लिए आने वाले आमजनों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने अन्य सामर्थवान लोगों को जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
शरबत पिला रहे बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुर्जर उर्फ वीर गुर्जर ने कहा कि पिछले एक महीने से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आजीविका के लिए आमजन हो या खासोआम सभी को घर से निकलना पड़ता है। ऐसे में रास्ते में यदि पानी मिल जाए तो सभी को बड़ी राहत मिलती है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष लोकेश दक्ष, विपिन द्विवेदी, पुस्तकालय अध्यक्ष जिशान धीमान, कार्यकारिणी सदस्य अनिरुदृध शर्मा, कुलदीप ठाकुर, अभिषेक भारद्वाज, संदीप कुमार, हरीश सैनी, राहुल चौरसिया, कुणाल शर्मा, प्रियंका वर्मा, नीशू मावी, शिवानी बंसल, तौषी चौहान आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *