जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार की राजनीति के बादशाह, पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीष कुमार के नाम से चलने वाला यूनियन कार्यालय की धरती लगातार खिसकती चली जा रही है। पहले धर्मपाल ठेकेदार छोड़कर चले गए थे, अब सबसे खासमखास सोम त्यागी को भी चलता कर दिया है।
यूनियन भवन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति जिसका अम्बरीष कुमार से कोई मतलब नहीं हैं उसके द्वारा स्वर्गीय अम्बरीष कुमार के चित्र के समक्ष अम्बरीष कुमार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी की उपस्थिति में अपशब्दों का प्रयोग किया गया जो कि घोर निंदनीय है। उक्त व्यक्ति के इस विषय में संबोधन के समय अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष की उपस्थिति यह दर्शाती है कि घृणित कार्य में उनकी भी मूक सहमति है अतः सोम त्यागी का यह व्यवहार मंच विरोधी गतिविधियों के रूप में परिभाषित किया जाना उचित है।
अम्बरीष कुमार विचार मंच के सदस्य इस कारण से अत्यंत क्षुब्ध है। तत्करण कारण से एक आपातकालीन बैठक आहुत की गई। जिसमें मंच के समस्त वरिष्ठ सदस्य सम्मिलित हुए एवं उन्होंने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सोम त्यागी को उनके इस कृत्य के कारण अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष पद से तुरंत मुक्त किया जाए। तदनुसार सोम त्यागी को अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया। तदर्थ व्यवस्था के तहत वर्तमान महामंत्री विजय प्रजापति को मंच का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया शीघ्र ही बैठक कर नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित रहे मुरली मनोहर, मुकुल जोशी, अजय शर्मा, अमन गर्ग, वरुण बालियान,राजेंद्र चुटेला, विजय प्रजापति, अनिल आत्रेय, रवि कुमार लडडू, मनीष गुप्ता, यज्ञिक वर्मा, देवाशीष भट्टाचार्य, राजेंद्र भारद्वाज, धनीराम शर्मा, उत्कर्ष वालिया, उज्ज्वल वालिया, हिमांशु राजपूत, सोनू शर्मा सहित मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।

