जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अखंड ब्रह्मधाम के घाट ग्राउंड परिसर में स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए ओपन जिम एवं व्यायाम करने वाली मशीनें स्थापित कराई गईं। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं, बहनों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।
पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के रूप में मनाते हुए यह सुविधा क्षेत्रवासियों को समर्पित की गई है। हमारा प्रयास है कि वार्ड में विकास के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
स्वामी भावेश ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आवश्यक है। अखंड ब्रह्मधाम घाट पर यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।


मंडल अध्यक्ष शिव कुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्य के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान करना सराहनीय पहल है। इससे युवाओं और बच्चों को भी नियमित व्यायाम के लिए प्रेरणा मिलेगी।
राजेश पुरी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी सुविधाएं स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का अवसर मिलता है। यह क्षेत्र के लिए उपयोगी और सकारात्मक पहल है।
आदर्श पांडे जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। ओपन जिम की सुविधा का लाभ सभी आयु वर्ग के लोग उठा सकेंगे। इस अवसर पर स्थानीय भीम सैन महाराज, डॉ हर्षवर्धन जैन, रामसिंह बबलू, अमित गोस्वामी, आलोक पांडेय, स्वामी केशवानंद महाराज, अमर सरदानी, गंगा प्रसाद शर्मा, विजय ड्रोलिया, मनोज बिष्ट, गौरव पाल, आयुष पाल, कन्हैया वाधवा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *